• Mon. Mar 2nd, 2026

गोविंदपुर में गरिमा केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा न्याय और सशक्तिकरण का मंच

admin's avatar

Byadmin

May 19, 2025

 

 

 

गोविंदपुर (धनबाद): प्रखंड मुख्यालय गोविंदपुर में रविवार को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में गरिमा केंद्र (जेंडर रिसोर्स सेंटर) का भव्य उद्घाटन किया गया। धनबाद की सिविल जज शाकिया कौसर ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) इस कार्य में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

 

श्रीमती कौसर ने गरिमा केंद्र के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह केंद्र क्षेत्र की महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, विधिक सहायता, हिंसा के खिलाफ संरक्षण और मानसिक एवं सामाजिक समर्थन प्रदान करने के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को न्याय और जागरूकता दोनों का लाभ मिलेगा।

 

कार्यक्रम में गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जहीर आलम, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) रमेश मंडल, सहायक अभियंता अरुण कुमार सिंह, अब्दुल मजीद, नवीन कुमार, अजय मंडल और पप्पू मंडल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

उद्घाटन समारोह से पूर्व प्रखंड मुख्यालय में एक कानूनी सहायता एवं सशक्तिकरण शिविर का भी आयोजन किया गया। सिविल जज शाकिया कौसर ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की अपील की। इस दौरान प्रखंड प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के स्वीकृति पत्र, पेंशन स्वीकृति पत्र, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और मनरेगा जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया।

 

बीडीओ जहीर आलम ने प्रखंड प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

इस अवसर पर अधिवक्ता जया कुमारी, एसआई मनोज कुमार, मिहिर मंडल, पारा विधिक स्वयंसेवक (पीएलबी) सबिता कुमारी, निर्मल मंडल, उत्तम मंडल, जय प्रकाश महतो, राखी घोष, लक्ष्मी कुमारी, पूजा झा, रूपा कुमारी, विनय कुमार, सुभाष महतो, रोकी पंडित, हेमंत महतो, जितेन्द्र पाण्डेय, इमरान अली और प्रतिमा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *