• Sat. Feb 14th, 2026

विधायक की पहल पर चमगढ़ा में लगा 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर

admin's avatar

Byadmin

Apr 28, 2025

 

 

 

बड़कागांव। प्रखंड के सिकरी पंचायत के ग्राम चमगढा़ में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण चमगढ़ा गांव के ग्रामीण अंधेरे में थे। जिसकी जानकारी बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को दिया गया। विधायक रोशन लाल चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को जले हुए ट्रांसफार्मर के जगह में नया ट्रांसफार्मर लगाने की आदेश दिया। विभाग के द्वारा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन बड़कागांव मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

 

मौके पर सांसद प्रतिनिधि एवं आजसू नेता ने संयुक्त रूप से कहा कि विधायक रोशन लाल चौधरी बड़कागांव की जनता के लिए 24 घंटे तैयार हैं। वे हमेशा ग्रामीणों के समस्या को लेकर चिंतित रहते हैं चाहे वह बिजली ,पानी, सड़क या फिर विस्थापन हो।बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और ग्रामीणों ने विधायक रोशन लाल चौधरी को धन्यवाद दिया।

 

मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति प्रतिनिधि अरुण महतो, आजसू प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *