• Sun. Apr 12th, 2026

झुमरा चौक में भारत माता फाउंडेशन (NGO) कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 30, 2025
crescent ad

 

दारू प्रखंड के झुमरा चौक में भारत माता फाउंडेशन (एनजीओ) कार्यालय का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने फीता काटकर किया इस संस्था का अध्यक्ष महादेव राणा ने बतलाया कि यह फाउंडेशन शिक्षा सेवा , समाज सेवा ,धर्म सेवा, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का लक्ष्य रखता है संस्था के द्वारा उपरोक्त सभी क्षेत्रों में सेवा प्रदान करना एवं सशक्त भारत का निर्माण , सशक्त समाज का निर्माण करने का उद्देश्य शामिल है। सब लक्ष्य को लेकर आगे चलना है साथ ही साथ सभी लोगों का सहयोग करना हमारा प्रथम उद्देश्य रहेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने भारत माता फाउंडेशन के झारखंड अध्यक्ष महादेव राणा को हर संभव मदद करने की बात कही। जहां तक हो पाएगा वहां तक हर संभव मदद किया जाएगा। भारत माता फाउंडेशन एक नया कृतिमान रचना चाहेगा और सबसे अच्छा संस्था के रूप में जाना जाएगा। इस मौके पर महादेव राणा, सत्यनारायण, धनंजय शर्मा, पूजा कुमारी, तालो महतो , आलोक कुमार ,अजय कुमार , टिकेश्वर राणा और अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *