• Tue. Mar 10th, 2026

विधायक रोशन लाल चौधरी ने उपलब्ध कराया ट्रांसफार्मर, किया उदघाटन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 6, 2025

 

 

 

बड़कागांव:बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी के द्वारा तलसवार पंचायत अंतर्गत टिकरीटांड गांव में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। एक सप्ताह पहले गांव में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की सुचना ग्रामीणों के द्वारा विधायक तक पहुंचाई गई, जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाई गई जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। इसके पुर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता एवं मंडल कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी के संचालन में तलसवार पंचायत भवन में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक किया गया। मौके पर विधायक ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का आग्रह किया ताकि संगठन मजबूत हो सके। इसके साथ ही विधायक के द्वारा ऑफलाइन सदस्य बनाने का भी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पंचायत संयोजक सुरेश महतो, मंडल कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, मीडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर, केदार महतो, मंगल तुरी, संजय मिर्धा, सुरेश महतो, केदार महतो, नागेश्वर तुरी, रामदास तुरी, राथो गंझू, अशोक कुमार, मिथलेश कुमार साव, गिरधारी महतो, अजय कुमार, अभिषेक कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *