
बड़कागांव। आत्मनिर्भर बड़कागांव फार्मर्स सर्विसेज प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के तत्वाधान में चंदौल पंचायत स्थित होरम गांव में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि किसान देश की अन्नदाता है इनकी हर समस्याओं का समाधान करना हमारा पहली प्राथमिकता होगी। किसानो की सिंचाई की सुविधा के लिए हम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मिलकर सदन में बात रखे हैं। और बहुत जल्द ही जहां-जहां किसानों की समस्या हैं, उसका समाधान करेंगे। सभी पंचायत में सर्वे कर सिंचाई की सुविधा के लिए सूचीबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। हर कुआं में बिजली और जगह-जगह पर ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी। ताकि किसानों को खेती करने में किसी भी तरह की समस्या ना हो पाए। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान प्रवीण कुमार ने कहा कि हमारी संस्था की ओर से किसानों को 50% अनुदानित दर पर बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाता है ,लेकिन हम सरकार से मांग कर रहे हैं, कि जिस तरह से आदिवासियों को 100% अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जाता है। उसी तरह से प्रत्येक किसानों को 90% सब्सिडी पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाए। ताकि किसानों को खेती करने कोई समस्या ना हो।कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदौल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सनीत महतो ने किया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव कौलेश्वर गंझु,केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह ,भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद,लीलाधन साव,अवधेश सिंह ,संजय कुमार, सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
