• Sat. Mar 7th, 2026

विधायक रोशन लाल चौधरी ने की बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पैक्सो में धान क्रय केंद्र का किया उद्घाटन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 15, 2024

 

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न पैक्सों में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने सांढ़ पंचायत ,नापोखुर्द, हरली, गोंदलपूरा,आँगों, तलसवार, बादम,नयाटांड , बड़कागांव पश्चिमी एंव गरसुला में पैक्स लिमिटेड में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया ।
इस अवसर पर नयाटांड पैक्स अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो व सांढ़ पैक्स लिमिटेड के पैक्स अध्यक्ष तापेश्वर कुमार ने कहा कि किसानों का धान सरकारी दर ₹2400 प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि टैक्स केंद्र खुलने से किसानों को काफी लाभ होगा।

मौके पर उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह ,सोहनलाल मेहता, तपेश्वर कुमार तापस, नागेश्वर तुरी, तुलेश्वर राम ,मुरली प्रसाद, दिनेश मेहता, घनश्याम मेहता, पप्पू प्रसाद एवं दर्जनों लोग उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *