
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इमरजेंसी केयर क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में नवीनगर रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभय कुमार सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्लिनिक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. अभय कुमार, डॉ. रघुनंदन कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. प्रकाश वर्मा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रवि कुमार, डॉ. एल. लता कुमारी, डॉ. विजय कुमार मेहता एवं रिशु कुमार मौजूद रहे।कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों एवं क्षेत्रवासियों की भी भागीदारी रही। क्लिनिक के संस्थापक डॉ. विजय कुमार मेहता ने बताया कि टंडवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में

बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस क्लिनिक की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि यहां अनुभवी चिकित्सकों की टीम मरीजों का इलाज करेगी।क्लिनिक में डॉ. ए. कुमार (जनरल फिजीशियन एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन), डॉ. राकेश कुमार (जनरल फिजीशियन एवं सर्जन), डॉ. एल. लता कुमारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. रघुनंदन कुमार (जनरल फिजीशियन एवं सर्जन) अपनी सेवाएं देंगे। यहां सामान्य रोगों के साथ-साथ सर्जरी एवं स्त्री रोग संबंधी उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
डॉ. विजय कुमार मेहता ने विशेष रूप से बताया कि क्लिनिक में गरीब एवं असहाय मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा, ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी मरीज उपचार से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है।उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि इस क्लिनिक के खुलने से टंडवा क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपचार की सुविधा मिलेगी और उन्हें दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी।क्षेत्रवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
