
चक्रधरपुर : नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत अध्यक्ष पद के झामुमो समर्थित उम्मीदवार सन्नी उरांव के चुनाव कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। गांधी स्कूल के समीप स्थित उरांव ट्रांसपोर्ट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने जोरदार नारों के साथ अपने प्रत्याशी के प्रति समर्थन जताया।

इस अवसर पर झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य, झामुमो केंद्रीय सदस्य राम लाल मुंडा, जदयू जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग के भूबनेश्वर महतो, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष शहजाद मंजर उर्फ सज्जू, शेष नारायण लाल, मो. हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में सन्नी उरांव को एक मजबूत, कर्मठ और जनप्रिय उम्मीदवार बताते हुए जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सन्नी उरांव ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने, जर्जर सड़कों की स्थिति सुधारने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जीत के बाद वे पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देने का प्रयास करेंगे। वक्ताओं ने जनता से आगामी चुनाव में उनके पक्ष में मतदान कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
