• Fri. Mar 6th, 2026

डीवीसी सीएसआर एवं डीवीसी अस्पताल के द्वारा चलंत चिकित्सालय का उद्घाटन 

admin's avatar

Byadmin

Nov 8, 2025

 

बोकारो थर्मल

निगमित सामाजिक दायित्व के तहत डीवीसी सीएसआर एवं डीवीसी अस्पताल बोकारो थर्मल के संयुक्त तत्वधान में पलामू पंचायत सचिवालय भवन में चलंत चिकित्सालय में प्रत्येक शुक्रवार को सामान्य स्वास्थ्य जांच का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।

जिसका उद्घाटन नावाडीह प्रखंड बीसुत्री अध्यक्ष बृजलाल हस्ता, उप प्रमुख हरिलाल महतो एवं सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।

सामान्य स्वास्थ्य जांच में डीवीसी अस्पताल के एमओएसी डॉ.सतीश कुमार ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर ग्रामीणों को निःशुल्क दवा दिए। मौके मुखिया जलेश्वरी देवी, फार्मसिस्ट गौतम मंडल, जीवाधन महतो, ओम प्रकाश यादव साथ अन्य कई ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *