• Thu. Mar 19th, 2026

कोमाकी ई-व्हीकल शोरूम का उद्घाटन, सांसद मनीष जायसवाल बोले, दारू प्रखंड में सस्ती और आधुनिक स्कूटी की सौगात

admin's avatar

Byadmin

Sep 22, 2025

 

 

दारू (हजारीबाग): सोमवार को हरली इंटर कॉलेज के समीप कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि दारू प्रखंड में ई व्हीकल शोरूम खुलने से प्रखंड क्षेत्र के लोगों को सस्ती और प्रदूषण रहित स्कूटी मिलना एक सौगात है।

शोरूम के संचालक संजीत कुमार एवं वीरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ी महंगी और वातावरण को प्रदूषित भी करती है इसलिए लोग अब प्रदूषण रहित वाहन की तलाश में है, अब दारू प्रखंड क्षेत्र के हरली में शोरूम के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब मात्र 35990 रुपया से इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध होगी, जो काफी सस्ता है

जिसे आमजन आसानी से खरीद सकेंगे। साथ ही इलेक्ट्रिक टोटो भी यहां बिक्री के लिए उपलब्ध है। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, कैलाशपति देव, सुरेश प्रसाद, नरेश कुशवाहा, दिलीप कुमार, उमेश प्रसाद, संजय यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *