

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
प्रखण्ड केरेडारी:- मनातू पंचायत गोपदा में जितिया मेला सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम का उद्घाटन फीते काटकर मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने किया। एवं इन्होंने आगे यह भी कहा जितिया पर्व झारखंड में धूमधाम से हरसोलस के साथ मनाई जाती है यह पर्व जीवित्पुत्रिका व्रत माताओं द्वारा अपनी संतान के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला एक निर्जला (बिना पानी के) व्रत है, जिसमें जीमूतवाहन की पूजा और जितिया व्रत कथा का पाठ किया जाता है, और यह व्रत संतान के जीवन में खुशहाली लाने वाला माना जाता है। तथा इस जितिया पर्व का महत्व

संतान की लंबी आयु:-

यह व्रत मुख्य रूप से पुत्रवती माताएं अपनी संतान के दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं।
बाधाओं से मुक्ति:-
इस व्रत को करने से संतान के जीवन में आने वाले संकट और बाधाएँ दूर होती हैं।
मां का त्याग और प्रेम:-
यह व्रत मां की ममता, त्याग और प्रेम का प्रतीक है।
व्रत की प्रमुख बातें
निर्जला उपवास:-
यह एक कठिन निर्जला (बिना पानी पिए) व्रत है।
जीमूतवाहन की पूजा:-
व्रत के दिन जीमूतवाहन की विशेष पूजा की जाती है।
व्रत कथा:-
व्रत का पाठ करने से यह पूरा होता है; जितिया कथा का श्रवण करना या पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है।
भोजन और भोग:-
व्रत में ठेकुआ, खीर, पूड़ी और मौसमी फल जैसे पदार्थों का भोग लगाया जाता है।
पारण (व्रत खोलना):-
पारण के समय सुबह जल्दी उठकर स्नान कर भगवान की पूजा की जाती है, उसके बाद एक चुटकी नमक के साथ दही और जल का सेवन कर व्रत खोला जाता है। मौके परकेरेडारी मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा,पूर्व भाजपा प्रदेश के किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह, बालगोविंद सोनी,प्रखंड मंत्री आशेश्वर यादव, कंचन यादव, प्रयाग महतो , जागेशवर कुमार मीडिया प्रतिनिधि ,बूथ अध्यक्ष संतोष राम, अमित गुप्ता,मनोहर साव, सुनील साव तथा जितिया पूजा समिति अध्यक्ष कालेश्वर महतो, मुरारी महतो ,चंद्रदेव महतो,समस्त एनडीए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com