• Mon. Mar 2nd, 2026

तिरुलडीह थाना पुलिस ने अवैध शराब भट्टी को किया ध्वस्त, 250 लीटर जावा महुआ को किया विनस्ट, एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारी पर लगातार हो रही है कार्रवाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 23, 2023

तिरुलडीह :सरायकेला खरसावां जिले के सभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब भट्टी पर लगातार कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है. बता दे की सरायकेला खरसावां जिले के एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारी पर शिकंजा कसने के लिए सख्त निर्देश दिया गया था. जिसका एक उदाहरण तिरुलडीह थाना क्षेत्र के पाँयलॉग गांव में नदी किनारे अवैध शराब भट्टी को पुलिस द्वारा ध्वस्त किया गया है.

तिरुलडीह थाना प्रभारी चितरंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पाँयलॉग गांव में नदी किनारे अवैध शराब भट्टी शराब कारोबारी द्वारा संचालित किया जा रहा हैं . पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापामारी की. जहां उन्होंने 250 लीटर जावा महुआ विनस्ट किया एवं अवैध शराब बनाने वाले उपकरणों को जप्त भी किया हैं . भट्टी जिस जगह पर बनी थी उस जगह घनी झरिया थी जिसका फायदा उठाकर अपराधी वहां से भाग निकले हैं. फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *