• Sat. Mar 7th, 2026

बिहार में डीजीपी बदले गए,आलोक राज के जगह विनय कुमार को दिया गया डीजीपी का भार

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 14, 2024

 

पटना: बिहार के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने डीजीपी पद पर अब विनय कुमार को प्रति नियुक्त किया है, वर्तमान डीजीपी आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम में भेजा गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

 

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को राज्य का नया डीजीपी बनाया गया है। विनय कुमार अब तक पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी के पद पर तैनात थे। सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि विनय कुमार अगले दो साल तक बिहार के डीजीपी पद पर बने रहेंगे।

 

राज्य सरकार ने मौजूदा डीजीपी आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम में भेजा है। वे निगम के डीजी के साथ-साथ सीएमडी बनाये गये हैं। बता दें कि आलोक राज को इसी साल 30 अगस्त को बिहार का डीजीपी बनाया गया था। तत्कालीन डीजीपी रजबिंदर सिंह भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण ये पद खाली हुआ था। उस समय भी विनय कुमार का नाम डीजीपी पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा था लेकिन सरकार ने आलोक राज को कमान सौंपी थी। अब साढे तीन महीने में ही उनकी छुट्टी कर दी गयी है।

 

सरकार ने डीजी स्तर के एक और पदाधिकारी की पोस्टिंग की है। जितेंद्र सिंह गंगवार को निगरानी का डीजी बनाया गया है। उन्हें नागरिक सुरक्षा के डीजी का अतिरिक्त प्रभाव भी सौंपा गया है। जिंतेन्द्र सिंह गंगवार पुलिस मुख्यालय में एडीजी हेडक्वार्टर हुआ करते थे। उनके प्रमोशन के बाद कुंदन कृष्णनन को उस पद पर तैनात किया गया था। गंगवार वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे। आज इनकी पोस्टिंग कर दी गयी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *