• Sun. Jul 26th, 2026

TMH अधिग्रहण के बाद टिनप्लेट हॉस्पिटल के 51 स्थायी कर्मियों को हटाने का नोटिस, 26 मई से धरना

admin's avatar

Byadmin

May 24, 2026
crescent ad

 

 

जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) द्वारा टिनप्लेट हॉस्पिटल के अधिग्रहण के बाद वहां 25 वर्षों से कार्यरत स्थायी प्रकृति के 51 कर्मचारियों को अचानक काम से बैठाने का नोटिस दिए जाने के खिलाफ मजदूरों ने टाटा मुख्य अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

 

*प्रेस वार्ता में उठाया मुद्दा*

आज बिष्टुपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कर्मचारियों ने बताया कि टिनप्लेट हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट, एम्बुलेंस चालक, अटेंडर एवं साफ-सफाई-सेनिटेशन का कार्य करने वाले लगभग 51 कर्मचारी पिछले 25 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे हैं। यह सभी कार्य अस्पताल के स्थायी एवं अनिवार्य संचालन का हिस्सा हैं।

 

कर्मचारियों का कहना है कि टिनप्लेट हॉस्पिटल में मुख्य रूप से टिनप्लेट कारखाना में कार्यरत स्थायी मजदूरों एवं उनके परिवारों का इलाज होता है।

 

*TMH अधिग्रहण के बाद बदली नीति का आरोप*

कर्मचारी प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में टाटा मेन हॉस्पिटल ने टिनप्लेट हॉस्पिटल को अपने हाथ में अधिग्रहण कर लिया है। अधिग्रहण के बाद से TMH प्रबंधन द्वारा हमें काम से बाहर करने की नीति अपनाई जा रही है।

 

*“हम ट्रस्ट के नहीं, अस्पताल के स्थायी कर्मचारी हैं” – मजदूर*

कर्मचारियों ने कहा, “हमें टिनप्लेट अस्पताल प्रबंधन ने डॉ टीसी जॉन मेमोरियल ट्रस्ट नामक संस्था के माध्यम से काम पर रखा हुआ था। लेकिन हमारे पास प्रमाण है कि लंबे समय तक हमारी उपस्थिति सीधे टिनप्लेट अस्पताल प्रबंधन द्वारा अपने उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज की जाती थी। हमारा वेतन, ड्यूटी रोस्टर, काम का पर्यवेक्षण सब टिनप्लेट हॉस्पिटल प्रबंधन ही करता था। अचानक प्रबंधन ने ट्रस्ट का हवाला देकर हमें काम से बैठाने का नोटिस थमा दिया।”

 

मुख्य मांगे इस …

1. 25 वर्षों से कार्यरत सभी 51 कर्मचारियों को TMH में समायोजित किया जाए।

2. काम से बैठाने का नोटिस तत्काल वापस लिया जाए।

3. स्थायी प्रकृति के कार्य में ठेका प्रथा बंद कर सभी को स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।

4. जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

कर्मचारी यूनियन के नेता ने बताया कि सोमवार 26 मई से TMH मुख्य गेट के सामने शांतिपूर्ण धरना शुरू किया जाएगा। साथ ही श्रमायुक्त एवं उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की जाएगी।

 

इस संबंध में TMH प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान नहीं मिल सका। प्रबंधन का पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *