• Mon. Mar 2nd, 2026

तिरुलडीह थाना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, 50 से भी अधिक किया गया पौधारोपण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 5, 2025

सरायकेला खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर 50 से भी अधिक तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार व पुलिसकर्मियों द्वारा पौधारोपण किया गया। जिसमें आम, अमरुद्ध एवं अन्य तरह के पौधे लगाया गया।

इस सन्दर्भ में थाना प्रभारी ने बताया कि स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ पर्यावरण जरुरी है, पौधे लगाना मात्र एक प्रतीक नहीं बल्कि यह भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में उठाया गया एक मजबूत कदम है। यह अभियान एक दिन का अभियान नहीं होना चाहिए बल्कि यह हमेशा जारी रहना चाहिए। जिससे आने वाले पीढ़ी को अच्छा भविष्य मिलने के साथ स्वच्छ वातावरण मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *