• Mon. Mar 2nd, 2026

भारतीय सेना के पराक्रम ऑपरेशन सिंदुर व वीर शहीदों के सम्मान में निकला तिरंगा यात्रा

admin's avatar

Byadmin

May 21, 2025

 

बड़कागांव: ऑपरेशन सिंदूर के सफलता एवं शहीद सैनिकों को सम्मान में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले बड़कागांव प्रखंड के गुरुचट्टी कुशवाहा धर्मशाला से सूर्य मंदिर तक सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने एवं सैनिको के अभिनंदन के लिए तिरंगा यात्रा निकाला गया।

तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी उपस्थित हुए। मौके पर विधायक ने कहा कि जिस प्रकार से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के वीर जवानों ने जिस पराक्रम के साथ पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर में जो धूल चटाया हैं उसे देश कभी नहीं भूलेगा।

हम सभी देशवासियों को हमारे वीर जवान सैनिकों पर अभिमान है और हम गर्व करते हैं कि ऐसे वीर जवान सैनिक हमारे देश में है जिनके जीते जी हम भारतवासियों को कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आगे उन्होंने कहा कि भारत के एक-एक नागरिक अपने देश के प्रति खड़ा है अगर जरूरत पड़े तो हमारा एक-एक नागरिक सैनिक बनकर दुश्मन देश के खिलाफ युद्ध में उतर सकता है।

मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,भाजपा नेता सह पूर्व जीप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, मंडल सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, नरसिंह ,रामपति राम, शिबू मेहता ,इंद्र भूषण कुमार,अरुण मालाकार , कैलाश राणा, धर्मेंद्र प्रसाद , अनुज यादव सहित सैकड़ो देश भक्त उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *