• Mon. Mar 2nd, 2026

लोयाबाद भाजपा मंडल सदस्यो ने सैनिको के सम्मान मे निकाला तिरंगा यात्रा 

admin's avatar

Byadmin

May 20, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद-लोयाबाद भाजपा मंडल सदस्यो भारत के सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसका नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश रवानी ने किया।

ज्ञातव्य हो कि भाजपा मंडल के सदस्यों ने पूर्व घोषित र्कायक्रम के तहत एकड़ा झारखंड मोड़ के समीप भारी संख्या में इकट्ठा हुए और सभी अपने हाथों में तिरंगा ध्वज लहराते हुए जुलूस के शक्ल में भारत माता की जय घोष करते हुए जुलूस निकाला गया जो लोयाबाद मोड, मदनाडीह, सेंन्द्रा होते हुए वापस एकड़ा आकर जुलूस स्थापित हुई।

इस जुलूस में मुख्य रूप से बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के अलावे विधायक प्रतिनिधि व वार्ड 8 के निवर्तमान पार्षद महावीर पासी शामिल थे इस मौके पर लोयाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश रवानी ने कहा कि भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान के साथ युद्ध में जो वीरता एवं साहस का र्शोंय दिखाया है उसको नमन करते हुए सैनिकों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा हमलोगो ने निकला है।

वही महावीर पासी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दुर भारतीय सेना ने सभी देशवासियो का सीना चौड़ा कर दिया। इस मौके पर वार्ड आठ के नि०पार्षद महावीर पासी,दिनेश रवानी,बीरेन्द्र पासवान,विनय चौहान,अरूण गुप्ता,कृष्णा निषाद,दिनेश दिवान,नारायण साव,गीता सिहं आदि भाजपा कार्यक्रता शामिल थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *