• Fri. Apr 3rd, 2026

रांची के इटकी में अंधाधुंध हुआ फायरिंग,शिवसेना के राज्य प्रमुख समेत तीन लोग घायल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 20, 2023
crescent ad

रांची के इटकी में गुरुवार की रात तीन लोगों को अपराधियों ने गोली मार दी है. जिसके बाद तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार इटकी के गड़गांव के रहने वाले दीपक और भोमा सिंह इटकी के भंडरा निवासी नरेश के साथ गड़गांव चौक के पास एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान तीन बाइक पर सवार छह अपराधी मौके पर पहुंचे और दीपक, भोमा और नरेश को निशाना बना कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने छह राउंड से ज्यादा फायरिंग की, जिसमें दीपक को पेट के पास, भोमा को कान के पास और नरेश को पेट में गोली लगी है. फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों को अपनी और आते देख सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. लोगों ने अपराधियों को कुछ देर दौड़ाया लेकिन वे फरार होने में कामयाब हो गए.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *