• Thu. Mar 12th, 2026

बेऊर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर EOU का छापा

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 5, 2025

 

 

पटना: आर्थिक अपराध इकाई ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है. बेउर जेल अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर ईओयू ने छापेमारी की है. आरोप है कि उन्होंने आय से 146 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है. पूर्णिया, मधुबनी और कटिहार जेल में अधीक्षक के पद पर रहते हुए भी उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे.

 

*बेऊर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर छापा:*

 

विधु कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास के अलावे उनके पैतृक गांव स्थित आवास पर भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापा मारा है. बेऊर काराधीक्षक बनने के बाद और उससे पहले की उनकी कमाई और वेतन के साथ-साथ पूर्वजों की संपत्ति का भी मिलान किया जा रहा है, क्योंकि आरोप है कि उन्होंने आय से काफी अधिक संपत्ति अर्जित की है. अधिकारियों ने उनकी संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की है.

 

*विधु कुमार पर पहले भी लगे थे आरोप:*

 

बेऊर जेल अधीक्षक बनने से पहले विधु कुमार पूर्णिया, मधुबनी और कटिहार जेल में भी अधीक्षक के पद पर रह चुके हैं. उस दौरान भी उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे. सूत्रों के मुताबिक जेल अधीक्षक से जुड़ी संपत्तियों को लेकर ईओयू की टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं. माना जा रहा है कि करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का मामला उजागर हो सकता है.

 

*क्या बोली ईओयू?:*

 

आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी को लेकर जो जानकारी साझा की है, उसके अनुसार 4 जनवरी को विधु कुमार के कई ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी की गई है. प्रारंभिक रूप से जांच के दौरान आय से 146 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं. इस संदर्भ में 3 जनवरी को ही आर्थिक अपराध थाना में बेऊर जेल अधीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी.

बिहार में ईओयू का एक्शन जारी: आपको बताएं कि आर्थिक अपराध इकाई की ओर से हालिया दिनों में सिपाही भर्ती और नीट परीक्षा में धांधली को लेकर भी कई लोगों पर कार्रवाई की गई थी. इसी कड़ी में आज शनिवार को बेऊर जेल के अधीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *