
आदित्यपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तेजश्विनी संगठन की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम स्थानीय वार्ड पार्षद सह तेजश्विनी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें वार्ड की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला चिकित्सक डॉ. वीणा सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया गया तथा अतिथियों और तेजश्विनी सदस्यों को फूलों का गुलदस्ता और उपहार देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं के सशक्तिकरण,
शिक्षा और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. वीणा सिंह, शिल्पा कुमारी, मीनाक्षी त्यागी, बबली त्यागी, दूजा कुमारी, रेखा सिंह, शिल्पी कुमारी, बबिता देवी, प्रतिमा देवी, सुमन श्रीवास्तव, पूनम अग्रवाल, चित्रलेखा सेतुआ, गुड़िया सिंह, अंजुसा कुमारी, कंचन कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी, मंजू तिवारी, मंजू मिश्रा, चंचल कुमारी, मनीषा शर्मा, रेखा देवी, नूतन कुमारी, कनकलता उपाध्याय, निशा सिंह, पूनम कुमारी, अनीता कुमारी, संध्या सिंह, बबिता सिंह, पुष्पा ठाकुर, रीना कुमारी, कमलावती देवी सहित अन्य तेजश्विनी सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन महिलाओं को सम्मानित करने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
