
आदित्यपुर। कोल्हान प्रमंडल कार्यालय में बुधवार को राज्य कमेटी एवं कोर टीम की बैठक के बाद कोल्हान प्रमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 5 अप्रैल 2026 को रांची स्थित कर्निवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में तेजशवी यादव के आगमन को लेकर व्यापक तैयारी और रणनीति तय की गई।.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 अप्रैल को सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोल्हान प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके तहत कोल्हान क्षेत्र से करीब 1000 कार्यकर्ताओं को रांची ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।
पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी 30 गाड़ियों की व्यवस्था करेंगे, जो आम बागान मैदान से रांची के लिए प्रस्थान करेंगी। वहीं सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार 15 गाड़ियों और 3 बसों की व्यवस्था करेंगे,
जो आदित्यपुर-2 और गम्हरिया से रवाना होंगी। पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पशुपति नाइक 5 गाड़ियों के साथ चाईबासा से प्रस्थान करेंगे। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सिन्नू पांडेय लगभग 100 कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे,
जबकि सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह भी करीब 100 कार्यकर्ताओं और गाड़ियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता राजद झारखंड के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने की।
बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि तेजस्वी यादव के रांची आगमन को ऐतिहासिक और भव्य बनाया जाएगा तथा सामाजिक न्याय की आवाज को और मजबूत किया जाएगा। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीराम यादव (उपाध्यक्ष), वीरेंद्र कुमार सिंह यादव (महासचिव), राजेश यादव (सचिव), परवेज अहमद (जिला अध्यक्ष, परिवहन, पूर्वी सिंहभूम), सकलेश यादव (जिला अध्यक्ष, व्यवसाय,सरायकेला-खरसावां), अरविंद सिंह (जिला अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) और प्रदेश सचिव देवनंदन प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
