
सरायकेला : जिला में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां कपाली ओपी क्षेत्र के टीओपी चौक अलकबीर रोड पर स्थित केजीएन मेडिकल स्टोर में अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया और नकदी एवं मोबाइल फोन लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और एक खोखा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। वादी के लिखित आवेदन के आधार पर चाण्डिल (कपाली) थाना काण्ड सं0-57/25 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 329(3)/308(3)/109/324(4)/311 BNS और 25(1-B)(a)/27/35 Arms Act के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।आज जिसका खुलासा चांडिल डीएसपी अरविंद कुमार विन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के जानकारी दिया ।

चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी क्षेत्र की घटना 5 अप्रैल 2025, रात 10 बजे, कपाली ओपी क्षेत्र, टीओपी चौक अलकबीर रोड पर अपराधी ने लूट और फायरिंग करने प्रश्चात लुट को अंजाम दिया था ।
इस मामले की धाराएं 329(3)/308(3)/109/324(4)/311 BNS और 25(1-B)(a)/27/35 Arms Act पर
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद, मामला दर्ज किया ।
गिरफतार अभियुक्त का नाम-पताः-
01. शैयद मो० इमरान उर्फ इमरान, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता-शैयद मो० असलम, सा०-रोड न०-03, सालबगान, ईस्टखेती, मरीना मस्जिद के पास थाना-आजादनगर, जिला-पूर्वी सिंहभूम।
02 मो० शहनवाज, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता मो० जहीर सा०-वार्ड न0-14, डांगोडीह, राजा मस्जिद के सामने, कपाली, थाना-चांण्डिल (कपाली), जिला-सरायकेला-खरसावाँ।
03. वानिश कुरैशी उर्फ छोटु, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-अलीम कुरैशी, सा०-रोड न0-05, ओल्ड पुरुलिया रोड, थाना-आजादनगर जिला-पूर्वी सिंहभूम।
बरामद सामान की विवरणीः-
01. दानिश कुरैशी के निशानदेही पर अपराध कारित करने में प्रयुक्त किया गया एक देशी पिस्टल एवं तीन चक्र जिन्दा कारतुस ।
02 शैयद मो० इमरान के पास से एक VIVO Company का एंड्रायड मोबाईल।
अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है और अपराधियों को कितनी जल्दी पकड़ पाती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
