
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
पुटकी(धनबाद)जिले के करकेंद स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदुआडीह (धनबाद) में आंख दिखाने गई महिला केंदुआ स्थित सिनेमा हॉल के समीप के निवासी तारा देवी को औषधालय से मिली एक्सपाइरी दवा उपयोग करते ही महिला की हालात बिगड़ी पूरे चेहरे पर सूजन हो गए। सुबह होने पर अस्पताल पहुंच अस्वस्थ महिला ने हो हंगामा शुरू कर दी।एवं चिकित्सकों से शिकायत की चिकित्सक एवं अन्य कर्मियों ने उक्त दवा की जांचोपरांत एक्सपाइरी पाया।चिकित्सालय के औषधालय पंजी में अंकित एक्सपाइरी दवा कर्मी की गलती स्वीकार की गई।सूचना पाकर आसपास क्षेत्र के समाजसेवी व पत्रकारगण अस्पताल पहुंच दवा का जायजा लिया गया एवं लापरवाही बताया।भुक्तभोगी महिला तारा देवी ने पत्रकारों को बताया कि वह 21 जुलाई को आंख दिखाकर औषधालय से दवा ली थी जो उपयोग करते ही उन्हें रिजेक्शन कर गया जिससे उनकी हालत बिगड़ी थी।सुबह स्वस्थ केंद्र में आने एवं हो हल्ला करने पर उन्हें बदलकर दूसरी दवाई दी गई महिला तारा देवी ने अपनी सूझबूझ से अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा स्वयं की।और स्वस्थ कर्मियों को लापरवाह बताया। वहीं स्वास्थ केंद्र में उपस्थित अन्य मरीजों ने बताया कि मात्र यही नही यहां पर मरीजों के साथ आए दिन घोर लापरवाही की जाती है दिन में स्वास्थ्य कर्मी एवं चिकित्सक समय पर कभी नही आते है वे हमेशा मनमाना समय मे 12 बजे केंद्र पर आते है अलावे यहां रात के समय न कोई कम्पाउंडर रहते है और न ही चिकित्सक एवं जो दवा लिखे जाते है वह समुचित यहां उपलब्ध नही रहते है ऐसी परिस्थिति में गरीब गुरवा मरीजों को दवा बाहर से ही खरीदना पड़ता है जिससे उन्हें एक साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।मरीजों ने बताया कि एक ओर जिले के उपायुक्त आदित्य रंजन गरीबों की स्वास्थ्य संबंधित सुविधा के लिए सभी स्वास्थ केंद्रों में दवा के साथ समुचित व्यवस्था रखने की कड़े निर्देश दिए जाते है वही दूसरी ओर चिकित्सक और कर्मियों द्वारा उक्त निर्देश को नजरंदाज कर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदुआडीह में अपनी मनमानी कर घोर लापरवाही की जा रही है।जिससे मरीजो को उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
