• Fri. Mar 6th, 2026

सरायकेला : पलामू : विभिन्न मांगों को लेकर NPU यूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया जमकर हंगामा और तालाबंदी

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 15, 2025

 

 

पलामू: छात्र संगठन जेसीएम के छात्र नेताओं ने नारेबाजी और हंगामा करते हुए नीलांबर पीतांबर विश्वेविद्यालय के गेट में तालाबंदी कर दी। हंगामे की सूचना मिलने पर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा और सदर सीईओ ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया। दरअसल विश्वविद्यालय में पोस्ट यूजी और पीजी की परीक्षा के परिणाम और उनके एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छात्र और छात्र संगठन कई दिन से मांग कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा सिर्फ अश्वाशन पर अश्वाशन दिया जा रहा था। छात्रों ने अश्वाशन से तंग आकर आज विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर दी और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि हर बार परीक्षा और रिज़ल्ट को लेकर झूठे आश्वासन दिलाया जाता है और हर बार देरी होती है जिसके बाद हमें विरोध करना पड़ता है ।

 

वही एसडीएम सुलोचना मीना ने छात्रों से बात-चित कर उन्हे आश्वासन दिया और कहा कि फ़रवरी महीने के आख़िर तक रिज़ल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि बीते दिनों चुनाव होने के कारण परीक्षा के परिणामों में देरी हुई है थी लेकिन उन्होंने छात्र को आश्वशासन दिया कि बैक लॉग और परीक्षा के परिणाम में अब कोई दिक्कत नहीं आयेगी। एसडीएम के द्वारा दिये गए अश्वाशन के बाद तब जाकर छात्र शांत हुए और एसडीएम को अपना मांगपत्र शौपा।।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *