
Jamshedpur : आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, सालबनी में किया गया। इस कार्यक्रम को महाविद्यालय के बी.एड. एवं डी.एल.एड. संकाय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना और उससे प्रेरणा प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा समय प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, न कि जीवन का अंतिम लक्ष्य।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बसंत पंडित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “परीक्षा पर चर्चा” जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक विकास, आत्मबल और लक्ष्य निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के अनुभवों और सुझावों से उन्हें परीक्षा के डर से बाहर निकलने और बेहतर तैयारी करने की प्रेरणा मिली है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक बना। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक सुंदरम प्रियदर्शी प्राध्यापिका डॉ मंजूश्री प्रमाणिक ,अपर्णा भकत डॉ अंजू कुमारी , नमिता भगत एवं कार्यालय प्रमुख कमलेंदु रॉय समेत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएंउपस्थित थे l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
