• Thu. Mar 5th, 2026

टंडवा मे नये थानाध्यक्ष का लोगों ने किया स्वागत

admin's avatar

Byadmin

Sep 20, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाने के नये थानाध्यक्ष के पद पर अजय बहादुर सिंह ने योगदान किया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहना कर अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। योगदान के बाद थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा जाएगा। पब्लिक की हर समस्या का ससमय निदान सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित किए जाएंगे।

वही उनहोंने गरीब बच्चों को मुफ़्त में शिक्षा देने की बात कही। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की। इस दौरान टंडवा पंचायत के वर्तमान मुखिया रामप्रसाद राम , जितेंद्र कुमार, शत्रुघन कुमार, पत्रकार अविनाश कुमार समेत थाना के पदाधिकारियों ने नये थानाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया और उम्मीद जताई कि पूर्व थानाध्यक्ष की भांति नये थानाध्यक्ष भी पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाए रखेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *