
आदित्यपुर। आदित्यपुर रेलवे दुर्गा शिव साईं मंदिर के प्रांगण मे सुरेश धारी के जन्मदिन के अवसर पर गरीब बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच पाठ्य-पुस्तकों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना तथा शिक्षा को सशक्त माध्यम बनाकर उसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा
देना था। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज को मजबूत बनाना ही बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर समाजसेवी रवींद्र नाथ चौबे, विजय शंकर मिश्रा, अंबुज कुमार, समरेन्द्र नाथ तिवारी, दिवाकर झा, सुभाष यादव, राहुल यादव, योगेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता अनिल सिंह एवं सीदेश्वर उपाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
