• Mon. Sep 22nd, 2025

रैयत विस्थापित मोर्चा के 15 व स्थापना दिवस चंद्रगुप्त केरेडारी टंडवा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

Byadmin

Sep 21, 2025

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

21 सितंबर रविवार को चंद्रगुप्त रैयत स्थापित मोर्चा के सेकडो कार्यकर्ताओं द्वारा 15 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रैयत विस्थापित के केंद्रीय सचिव श्री गुरुदयाल साव, झामुमो नेता चतरा जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञान सोनू सिंह, विशिष्ट अतिथि देवकी रजक और तिलेश्वर साव टंडवा से सादर आमंत्रित किए गए। इस बैठक समारोह के अध्यक्षता चंद्रगुप्त रैयत स्थापित मोर्चा के अध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद साहू एवं संचालनकर्ता रैयत विस्थापित मोर्चा के संगठन सचिव उपेंद्र दास द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित चंद्रगुप्त रैयत स्थापित मोर्चा के पदाधिकारी अनिल कुमार साव कार्यालय प्रभारी,संतोष कुमार मीडिया प्रभारी,सुरेंद्र साहू संयुक्त सचिव लालजीत गंझू संयुक्त सचिव, संजय मुंडा सचिव, वीरेंद्र साव उपाध्यक्ष, रितेश कुमार साहू संयुक्त सचिव, प्रकाश कुमार साव, सुबोध दास कार्यालय प्रभारी, रितेश साव, अंकित ठाकुर,अल्ताफ आलम, मनोज कुमार साव कोषाध्यक्ष, दुर्गा कुमार एवं सैकड़ो कार्यकरणी सदस्य उपस्थित हुए।

 

रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय सचिव श्री गुरुदयाल साव ने कहा कि आज झारखंड सभी के परियोजना क्षेत्र में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज पूरे झारखंड के विस्थापितों को एक साथ आना होगा और एक साथ बुलन्दी से मैनेजमेंट के खिलाफ खड़ा होना होगा तभी अपने हक आधिकार जैसे मुआवजा, पुनर्वास, पुनर्स्थापन नौकरी और अन्य मुल भूत सुविधाएं का लाभ ले पाएंगे अन्यथा कंपनी से अकेले लड़कर जीत हासिल नहीं कर सकते हैं।

वहीं समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि झामुमो नेता निलेश ज्ञान सोनू सिंह ने कहा आज हमें आप लोगों को यह बताने में बहुत खुशी हो रही है की रैयत स्थापित मोर्चा द्वारा सरकार से काफी लंबे समय से आवाज उठाई जा रही थी कि झारखंड में विस्थापन आयोग का निर्माण हो। हमारी सरकार ने उसे पिछले मंत्री परिसर के बैठक में स्वकृति दे दी है अब झारखंड में विस्थापन आयोग भी होगी। जो विस्थापित पहले डर-डर की ठोकरे विस्थापन के लिए खाते फिरते थे अब उनके विस्थापन जैसे परेशानियों को सुना जाएगा उनके दर्द को समझा जाएगा इसके लिए हमारी सरकार द्वारा विस्थापन आयोग के अध्यक्ष सचिव टीम का विस्थापित क्षेत्र में बहुत जल्द गठन होने वाला है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *