• Sun. Mar 22nd, 2026

Adityapur : एससी /एसटी/ओबीसी समन्वय समिति की बैठक संपन्न, अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 22, 2026
आदित्यपुर। एससी/एसटी/ओबीसी समन्वय समिति की ओर से रविवार को आदित्यपुर-दो स्थित अंबेडकर चौक के पीएम कॉम्प्लेक्स में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पांडी मुखी ने की। बैठक में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अंबेडकर जयंती को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके साथ ही अंबेडकर चौक पर बाबासाहेब की प्रतिमा स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर अधिवक्ता ओम प्रकाश, उमाशंकर राम, यदुनंदन राम, सुशील मंडल, एल.बी. शास्त्री, रवि शंकर पासवान, पवन पासवान, मनोज पासवान, दुर्गाराम बैठा, तेतर प्रसाद, विनय कुमार पासवान, सोनू कुमार पासवान, अनील मुखी, संगीता प्रधान, आशा देवी, सरोज देवी, सुरेंद्र प्रसाद, राजदेव राम, वी.एस. राम और मनोज रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *