• Sat. Feb 14th, 2026

स्मार्ट मीटर को लेकर डीवीसी प्रबंधन के साथ हंगामेदार रही मंच की बैठक,जरुरत पड़ी तो टूल डाउन हड़ताल करेंगे सप्लाई मजदूर 

admin's avatar

Byadmin

Aug 30, 2025

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल में स्मार्ट मीटर को लेकर शनिवार को पावर प्लांट स्थित डीवीसी के तकनीकी भवन स्थित सभागार में डीवीसी प्रबंधन के साथ मांगों को लेकर नागरिक अधिकार मंच की वार्ता काफी हंगामेदार रही। वार्ता में डीवीसी की ओर से वरीय जीएम ओएंडएम मधुकर श्रीवास्तव, डीजीएम प्रशासन काली चरण शर्मा, डीजीएम विद्युत सुरजीत सिंह, संदीप भगत के अलावा मंच की ओर से संयोजक भरत यादव, जिप सदस्य शहजादी बानो, मुखिया चंद्रदेव घांसी, विकास सिंह, मो शाहजहां, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, श्रवण सिंह, सीमा देवी, सुषमा कुमारी, मंजूर आलम, पेंशनर से राम जनम प्रसाद, रवि नंदन पंडित, सप्लाई मजदूरों की यूनियन से ब्रज किशोर सिंह, गणेश राम, रघुवर सिंह, रीत लाल महतो, एएमसी-एआरसी से रंजीत कुमार, राजेश राम शामिल थे। वार्ता में संयोजक भरत यादव ने स्मार्ट मीटर को लेकर मंच की मांगों एवं डीवीसी प्रबंधन की कर्मियों, सप्लाई एवं ठीका मजदूरों, राज्य एवं केंद्र सरकार के कर्मियों को लेकर अलग-अलग नीति की आलोचना की और कहा कि डीवीसी प्रबंधन बिजली स्पलाई के मामले में भेदभाव पूर्ण तरीके से बिजली की सप्लाई नहीं कर सकता है। कहा कि डीवीसी प्रबंधन को अपने कर्मियों की ही तरह सभी को पोस्ट पेड के तहत ही मीटर को लेकर बिलिंग की व्यव्यथा कर पूर्व के सभी बकाया को शून्य करना होगा। वार्ता में मुखिया विकास सिंह, मंजूर आलम, चंद्र देव घांसी, जितेंद्र यादव, मो शाहजहां, सीमा देवी एवं श्रवण सिंह ने भी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि किसी भी हाल में स्मार्ट मीटर को बोकारो थर्मल की कॉलोनी सहित निजी कॉलोनियों में लगने नहीं दिया जाएगा। कहा कि डीवीसी प्रबंधन आज तक पावर प्लांट के विस्थापित गांवों गोविंदपुर, नूरी नगर, राजा बाजार, जरवा बस्ती, बाजार टांड़ एवं नया बस्ती में रहने वाले ग्रामीणों के बिजली एवं पानी की कोई सकारात्मक व्यवस्था नहीं कर रखी है जिससे सभी विस्थापित परेशान रहते हैं।

सप्लाई मजदूरों की यूनियन के ब्रज किशोर सिंह एवं गणेश राम ने भी डीवीसी कर्मी की ही तरह सभी सप्लाई मजदूरों को पूर्व की तरह बिजली बिल लेने की वकालत की। कहा कि ऐसा नहीं किया गया तो सभी सप्लाई मजदूर टूल डाउन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। डीवीसी के वरीय प्रबंधक ओएंडएम मधुकर श्रीवास्तव ने मंच के सभी प्रतिनिधियों को स्मार्ट मीटर को समय की जरुरत बताते हुए इसे लगाने पर बल दिया। डीवीसी के डीजीएम काली चरण शर्मा ने कहा कि प्रबंधन निजी कॉलोनियों में वर्तमान में स्मार्ट मीटर लगाने की दिशा में पहल नहीं कर रहा है।

डीजीएम विद्युत ने कॉलोनी में अवैध रुप से अत्यधिक बिजली की खपत सहित अवैध हुकिंग पर चर्चा की। वार्ता में स्मार्ट मीटर को सिरे से नकारने को लेकर हंगामे के साथ ही वार्ता में वरीय प्रबंधक ओएंडएम एवं डीजीएम ने मंच की मांगों बकाया बिल को पूरी तरह से निरस्त करने, स्मार्ट मीटर को नहीं लगाने, सभी को पोस्ट पेड की सुविधा देने जैसी मांगों को लेकर आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों एवं भावना से डीवीसी मुख्यालय कोलकाता को अवगत करवाने का कार्य करेंगे और कोलकाता से ही इसका निर्णय लिया जाएगा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *