• Wed. Mar 11th, 2026

जिप सदस्य यासमीन निशा ने सिरमा में शेड का शिलान्यास किया

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 24, 2024

 

 

बड़कागांव:बड़कागांव प्रखंड के सिरमा पंचायत अंतर्गत 15 वे वित्त आयोग योजना जिला परिषद मद से सोमवार को ₹10 लाख का जनाजा शेड का शिलान्यास बड़कागांव पश्चिमी जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा ने किया। शिलान्यास के मौके पर जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा ने कहा कि यहां कब्रिस्तान और कर्बला सामने होने की वजह से खास कर बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।अब जनाजा शेड बनने से परेशानियो से निजात मिलेगा। यहां एक और बहुत बड़ी समस्या है जो रोड से होकर कब्रिस्तान जाने में नदी पड़ती है जो बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए भी मैं प्रयासरत हूं और बहुत जल्द पुल का निर्माण हो जाएगा इसके लिए आवेदन भी दिया जा चुका है। सिलान्यास के मौके पर सिरमा पंचायत मुखिया इसमत आरा,पंचायत समिति सदस्य , मुखिया प्रतिनिधि, मो इब्राहिम, सोनू इराक़ी,जानिसार सदर पंडरिया ,वार्ड प्रतिनिधी के अलावे सिरमा,छवनिया और पंडरिया के अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *