• Wed. Mar 11th, 2026

विधायक ने बसरिया में चार दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2025

 

चौपारण प्रतिनिधि

बसरिया में चार दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग शुभारंभ बुधवार को हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला काको और नावाडीह के बीच खेला गया, जिसमें काको की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। विधायक ने स्वयं बैटिंग कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शन करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

खेल से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह टीम वर्क और अनुशासन भी सिखाता है। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति अध्यक्ष मुकेश केशरी, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार गुप्ता, सचिव राजेश दांगी, कप्तान रोहित केशरी, उपकप्तान आकाश सोनी, और मंच संचालक प्रेम प्रजापति, सदस्य विजय साव, सुमन गोस्वामी, चंदन गुप्ता, शशि केशरी, सुधीर वर्मा, आनंद साव, जयप्रकाश, विक्रम दांगी, आशीष प्रजापति, नरेश माली, रोहित साव, छोटू दांगी, प्रवीण राणा, आदित्य दांगी, शुभम वर्मा, शशि दांगी, सुजीत कसेरा, आशीष केशरी ने महती भूमिका निभाया। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, रामधनी दांगी, रामस्वरूप दांगी, पिंटू सोनी, कपिल यादव, लखन प्रजापति, उमेश साव, पंकज सोनी, प्रकाश रजक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *