• Mon. Apr 6th, 2026

धनबाद में प्राकृतिक चिकित्सा उपचार शिविर का हुआ शुभारम्भ

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 9, 2025
crescent ad

 

 

धनबाद की धरती पर पुराना बाजार स्थित शंभू धर्मशाला में, *पवित्रम सेवा परिवार* द्वारा आयोजित 6दिवसीय पूर्ण आवासीय शिविर का शुभारम्भ 7 जनवरी को शाम 6 बजे धनबाद के लोकप्रिय सांसद श्री ढुल्लु महतो जी के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया I इसके साथ ही आंध्रप्रदेश की विश्व विख्यात पुंगानूर गो माता का पूजन एवं पवित्रम सेवा परिवार के द्वारा तैयार की गयी काऊ एम्बुलेंस का उद्घाटन भी सांसद श्री ढुल्लु महतो द्वारा किया गया, पवित्रम सेवा परिवार पिछले कई वर्षो से घायल, बीमार गोवंश की सेवा -चिकित्सा, गांव गांव में जैविक खेती एवं गौत्पादों का निःशुल्क प्रशिक्षण, प्रचार -प्रसार कर रहा है, यह काऊ एम्बुलेंस सड़को पर होने वाली दुर्घटनागस्त गायों, बीमार -गायों एवं अन्य पशुओं को चिकित्सा सहायता पहुंचाने का कार्य करेगी, इस शिविर में धनबाद शहर के आलावा बाहर से भी हरियाणा,उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों से भी लोग भाग लेने आये है, इस शिविर का उद्देश्य आहार एवं जीवन-शैली को ठीक करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा पद्द्तियो के माध्यम से साध्य एवं असाध्य सभी रोगों को ठीक करना है।

 

*पवित्रम सेवा परिवार* स्कूलों एवं कालेजों में भी जाकर विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से बच्चों के बीच आरोग्य के प्रति जागरूकता फैला रहा है, इस शिविर में पवित्रम सेवा परिवार के आलावा मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद एवं शक्ति शाखा

भारत विकाश परिषद,बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ कामर्स,मारवाड़ी महिला समिति, झारखण्ड

विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य भी अपना सक्रिय योगदान दे रहे है, आने वाले दिनों में ऐसे शिविर धनबाद के आलावा अन्य शहरों में भी करने की योजना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *