
बड़कागांव।कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग अंतर खो-खो प्रतियोगिता 2024 का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर कीर्तिनाथ महतो की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति डॉ. पवन कुमार पोद्दार एवं नवनिर्वाचित विधायक रोशन लाल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। वहीं मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पौधा देकर इस खेल प्रतियोगिता में स्वागत किया गया। कुलपति महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि यह महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में होकर भी इस प्रकार का आयोजन कर रहा है जो छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देने में सहायता प्रदान करेगी। विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय के पदाधिकारी के साथ मिलकर कर्णपुरा महाविद्यालय को विकास की राह पर अग्रसर किया जाएगा ।

इस खो-खो खेल प्रतियोगिता में कुल 06 महाविद्यालय की टीम जे.जे. कॉलेज झुमरी तिलैया, आनंदा महाविद्यालय, संत कोलंबस महाविद्यालय, जुबली महाविद्यालय ,वनांचल महाविद्यालय एवं कर्णपुरा महाविद्यालय के प्रतिभागी शामिल हुयें। इन टीमों ने आज के मैच में अपना शानदार खेल का प्रदर्शन किया,फाइनल मुकाबले के लिए दो टीम चयनित हुई है जिसमें जे.जे. कॉलेज झुमरी तिलैया एवं जुबली कॉलेज भुरकुंडा, फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को सम्पन्न होगा । सभी मैच राष्ट्रीय स्तर के रेफरी राहुल कुमार, समीर अंबेष्टा, राजेश्वर सिंह, सुबोध कुमार दास, मनजीत कुमार के देखरेख में किया गया। मौके पर मुख्य रूप से डॉ राखो हरि, वित्त पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, सचिव टुकेश्वर प्रसाद,उपप्रमुख वचन देव कुमार, उपेंद्र प्रसाद, प्रो. ज्योति जलधर, प्रो. निरंजन प्रसाद नीरज, प्रो. सुरेश महतो, प्रो. फजरूद्दीन अहमद, प्रोफेसर नरेश कुमार दांगी, प्रोफेसर अनु कुमारी ,प्रो ऋतुराज दास, अनीता देवी एवं महाविद्यालय के सैकड़ो छात्र–छात्राएं शामिल हुए।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
