• Sun. Feb 15th, 2026

ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय दिनेश पंडित स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2025

 

गोविंदपुर, धनबाद: गोविंदपुर स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, बरीयो मोड़ में आज, 25 जुलाई 2025, गुरुवार को स्वर्गीय दिनेश पंडित स्मारक अंतर-सदनीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया।

 

टूर्नामेंट का उद्घाटन स्वर्गीय दिनेश पंडित की पत्नी माया देवी और विद्यालय के निदेशक श्री नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अपने उद्घाटन भाषण में विद्यालय के निदेशक श्री नीरज कुमार ने छात्र जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल खेलों और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री कुमार ने जोर दिया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करते हैं, बल्कि उनमें टीम वर्क और नेतृत्व कौशल भी विकसित करते हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री चंचल कुमार चंद्रा ने भी छात्रों को खेल भावना और टीम वर्क के महत्व के बारे में प्रेरित किया।

 

आज के उद्घाटन मैच में छात्रों के रामानुजन हाउस और बिरसा मुंडा हाउस के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रामानुजन हाउस विजयी रहा। वहीं, छात्राओं के वर्ग में अब्दुल कलाम हाउस और सीवी रमन हाउस के बीच मैच खेला गया, जिसमें अब्दुल कलाम हाउस ने जीत हासिल की। मैचों के दौरान छात्रों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया और एक-दूसरे के प्रति सम्मान तथा सहयोग का प्रदर्शन किया।

 

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के खेल शिक्षक रोहित कुमार, चंदू कर, अमरजीत पांडे, खुशी दास, अनुराधा कुमारी, रूबी सेन, काजल कुमारी, रोजी परवीन, मेघा, प्रीति प्रिया, लिपि, हरमिंदर कौर, इंद्रजीत चटर्जी, सलीम अंसारी, वासुदेव सिंह, संगीता सिंह, कुमारी तंजय, संजीव सिंह और संदीप संजीव सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *