• Thu. Mar 5th, 2026

समाजसेवी सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने गांधी मैदान में अश्विनी अमृततुल्य का विधिवत फीता काटकर किया शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2025

 

हजारीबाग

 

शहर के मटवारी गांधी मैदान स्थित नगरपालिका मार्केट में सोमवार को अश्विनी अमृततुल्य प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन किया गया। समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुईं और विधिवत फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। संचालक मुन्ना कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

अश्विनी अमृततुल्य की पूरे भारत में 500 से अधिक शाखाएँ चल रही हैं और हजारीबाग जिले में यह पहला ब्रांच खोला गया है। यहाँ आने वाले ग्राहकों को स्वादिष्ट चाय के साथ विभिन्न प्रकार के स्नैक्स का भी आनंद मिल सकेगा।

 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शेफाली गुप्ता ने कहा कि चाय के शौकीनों के लिए यह बेहद खुशी की बात है। अब लोग एक ही स्थान पर उत्तम स्वाद वाली चाय और लाजवाब स्नैक्स का भरपूर आनंद ले पाएंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *