

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी, केंदुआ बाजार स्थित कुल्टी आर्य समाज मंदिर के शताब्दी समारोह के अवसर पर मगंलवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान आर्य समाज से जुड़े युवक युवतियां भगवान श्रीराम, मां सीता और हनुमान भी शोभायात्रा में विराजमान थे।

शोभायात्रा के आगे आगे आर्य समाज का झंडा लिए घुड़सवार चल रहा था तथा महिला रक्षा वाहनी हथियारों से लैस सत्य सनातनी वैदिक धर्म का जयकारे लगाते हुए चल रही थी। केंदुआ बाजार से निकली शोभायात्रा छह नंबर गेट के रास्ते खिलान धौड़ा होते हुए लोकोलाइन के रास्ते गंतव्य स्थान आइ। बीच रास्ते में शोभायात्रा का पुष्प की पुंखरियों से स्वागत किया गया और स्थानीय समाजिक संगठन द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए शीतल पेय जल और शर्बत की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के पूर्व आर्य समाज मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोचारण के माध्यम से हवन-पूजन किया गया। जिसके बाद शोभायात्रा आरंभ हुई।

आर्य समाज मंदिर परिसर में सनातन धर्म के मजबूती के लिए दोपहर को पंच महायज्ञ, 16 संस्कार, पर्यावरण, जल और वृक्ष बचाओ पर चर्चा होगी। महषिॅ दयानंद पर व्यखान माला, गुरुवर विरजानंद, मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम, योगीराज श्रीकृष्ण, महाबली हनुमान, देशभक्त क्रान्तिकारियों की जानकारी देने के अलावा कन्याओं द्वारा वेदमंत्र पाठ किया जायेगा। संगठन को कैसे मजबूत किया जाए। इस पर विशेष चर्चा होगी और देर शाम से रात दस बजे तक संस्कृतिक धर्म सम्मेलन होगा।
इस दौरान पंडित योगेश शास्त्री, पार्षद ललन मेहरा, सुमित खाटूवाला, विनय सिंह, विनय आर्य बागपत,हितेश कुमार आर्य,शिवराज आर्य ,पंडित विभाष सिद्धांत शास्त्री
आशीष चंद्र गुप्त,स्वामी उद्गीथानन्द सरस्वती वैदिक गुरुकुल बीरा,राज्य जीवा भारत के प्रभारी राहुल देव पांडेय, हरिद्वार से भीष्म आर्य, पतंजली योगपीठ से चंद्रकांत राठौर,भारत स्वामी मन ट्रस्ट के शंकर प्रसाद, विजय आर्य समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com