• Mon. Apr 6th, 2026

चिल्ड्रेन पार्क हीरापुर धनबाद में द्वितीय श्री श्याम वार्षिक महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 24, 2024
crescent ad

 

 

23 दिसम्बर, 2024 को चिल्ड्रेन पार्क हीरापुर धनबाद में द्वितीय श्री श्याम वार्षिक महोत्सव में बाबा का अ‌द्भुत अलौकिक दरबार सज्जा भजन संध्या का शुभारंभ हुआ.

 

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य जजमान विकास अग्रवाल विक्की एवं उनकी धर्मपत्नी के द्वारा बाबा का पूजन पूरे अनुष्ठान से विधिपूर्वक पंडित अजय शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ भजन गायक श्री विवेक अग्रवाल जी धनबाद के द्वारा गणेश वंदना से भजन की शुरुआत की गई अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा भी बाबा के मीठे मीठे भजन सुनाए गए. समस्तीपुर से चलकर श्री श्याम द्वितीय वार्षिक महोत्सव में आई भारत विख्यात भजन गायिका रश्मि शर्मा जी ने अपने मीठे मीठे भजनों से भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया.

 

कोलकाता निवासी विश्व विख्यात भजन प्रवाहक राज पारीक जी ने अपने प्यारे प्यारे मीठे और धमाल भजनों से सभी श्याम दीवानों को झूमने पर मजबूर कर दिया.इस द्वितीय श्री श्याम वार्षिक महोत्सव में चार चांद लगाने का काम किया भक्तिसंगीत जगत के म्यूजिकल ग्रुप के बादशाह नरेश पुनिया एंड टीम ने श्याम बाबा के श्रद्धालुओं द्वारा श्याम बाबा को अनेक प्रकार के सवामणि भोग, 56 भोग, फल भोग, पान भोग, इत्र भोग इत्यादि लगाया गया.

 

 

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की थी जिसमें लगभग चार-पांच हजार भक्तों ने बाबा का का प्रसाद ग्रहण किया. कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा बाबा का अ‌द्भुत निराला अलौकिक श्रृंगार किया गया विद्युत सज्जा भी अदभुत थी श्याम दीवाने बाबा को ऐसा अद्भुत अलौकिक श्रृंगार देखकर अपनी नज़र नहीं हटा पा रहे थे. मोहत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से सर्वश्री कृष्णा अग्रवाल, ऋषि पाल अग्रवाल , सुशील अग्रवाल, संजय गोयल, विक्की अग्रवाल, राजेश अग्रवाल रविंद्र गोयल, पंकज भुवानिया, विनय अग्रवाल, दिनेश मोदी, अजय मित्तल, अजय तायल, ललित अग्रवाल, संकित मित्तल, संजीव जिंदल, अरुण केजरीवाल, सोनू गुप्ता, चिंटू अग्रवाल, शंभू अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, संजय सरावगी, विवेक अग्रवाल, ललित मोदी, विनोद अग्रवाल, बिल्लू, शोषिटी दा, मोहित अग्रवाल, राघव अग्रवाल, विकाश चौधरी, चोना साहू आदि श्याम दीवाने लगे हुए थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *