• Mon. Mar 2nd, 2026

भाकपा माले नेता स्व युधिष्ठिर महतो का श्रद्धांजलि सभा 

admin's avatar

Byadmin

May 19, 2025

 

बलियापुर : भाकपा माले  नेता स्व युधिष्ठिर महतो के आकस्मिक निधन पर उनके गांव कोनारटांड़  हरि मंदिर प्रांगण में  सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि भाकपा माले के पॉलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो ने स्व महतो को भाकपा माले का जुझारू नेता बताया। कहा की स्वर्गीय महतो किसान मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई में हमेशा आगे रहा करते थे।

उनके निधन से किसान मजदूर आंदोलन तथा पार्टी को भारी क्षति हुई है। इस अवसर पर स्वर्गीय महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक श्री महतो के अलावा जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, राजू महतो, निर्मल महतो, ध्रुव महतो, परेश महतो, राजू महतो, लक्ष्मण महतो समेत
काफी संख्या में ग्रामीण थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *