

बलियापुर : आज प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी के आवासीय कार्यालय डांगापाड़ा प्रगतिशील महिला मंच द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड राज्य के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री दिशुम गुरु शिबू सोरेन को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई। सर्व प्रथम उनके आत्म के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया, उसके बाद उसके तस्वीर पर माल्यार्पण कर, श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन झारखंड के नेल्सन मंडेला थे। ऐसा लगता है उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। वे एक सर्वमान्य नैसर्गिक नेता थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन के साथ साथ समाज सुधार आंदोलन, धर्म सुधार आंदोलन को बखूबी चलाया। उन्होंने सूदखोरी, धान कटनी, शराब बंदी, जल, जंगल, जमीन बचाने जैसा अनेक आंदोलन किए। आज झारखंड ने एक सच्चा सपूत खो दिया। इस अवसर उन्होंने उनके जीवनी, संघर्षों और आदर्शों को पाठ्य पुस्तक में शामिल करने की सरकार से मांग की। मौके पर सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, अनीता देवी, सावित्री देवी, पंचमी देवी, जबा देवी, वृंदा देवी, ज्योत्स्ना देवी, अष्टमी देवी आदि मौजूद थी।
भाजपा कार्यकर्ता शत्रुघ्न महतो के पिता का निधन

बलियापुर- भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सिंगियाटांड़ निवासी शत्रुघ्न महतो के पिता 63 वर्षीय सुभाष महतो का गुरुवार को निधन हो गया। उनका निधन का समाचार पाकर भाजपा नेत्री तारा देवी सिंगियाटांड़ पहुंची। शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता घनश्याम ग्रोवर, उप प्रमुख आशा देवी, आशीष मुखर्जी, निताई रजवार, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी, मुखिया गणेश महतो, दिलीप महतो,खगेन पांडेय, दरबारी मोहली आदि ने गहरा शोक किया है

छात्राओं ने सीआरपीएफ के जवानों के कलाईयों में बांधी राखी
बलियापुर : सीआरपीएफ 154 वाहिनी मुख्यालय प्रधानखंता में गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर अशर्फी नर्सिंग कॉलेज धनबाद एवं डीएवी स्कूल सिंदरी की छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर छात्राओं ने वाहिनी के पदाधिकारी एवं जवानों के कलाई में राखियां बांधी व देश सेवा में समर्पित जवानों के हौसले बढ़ाए। मुख्य रूप से उपस्थित वाहिनी के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने जवानों एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा की रक्षाबंधन राष्ट्रीय एकता सद्भावना मानवता एवं राष्ट्र के प्रति प्रेम को दर्शाता है। इस अवसर पर वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार झा, भास्कर ओझा, मदन मोहन उपाध्याय समेत वाहिनी के अन्य पदाधिकारी एवं जवान थे।
सापटा गांव में बारिश से घर गिरे, परिजन बाल बाल बचे
बलियापुर – क्षेत्र के सापटा गांव में गुरुवार को पूर्णिमा मंडल व सविता देवी का मिट्टी का कच्चा मकान बारिश के कारण धंस गया। घर के ध्वस्त हो जाने से परिवार की मुश्किलें बढ़ गई है। रात में सभी लोग खाना खाकर घर में सोये हुए थे। इसी बीच रात करीब अचानक आवाज होने पर घर से निकल पड़े। इसी बीच घर ढह गया। घर में रखे सारे सामान क्षतिग्रस्त हो गये। परिजनों ने इसकी सूचना बीडीओ को दिया। मालूम हो कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पिछले दो सप्ताह में अब तक इलाके के दर्जनाधिक कच्चे मकान एवं घर के दीवाल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे लोगों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है।
- दिशोम गुरु के निधन पर झामुमो ने शोक सभा का किया आयोजन
बलियापुर: हाई स्कूल मैदान में गुरुवार को झामुमो द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। झामुमो के वरिष्ठ नेता युद्धेश्वर सिंह ने कहा कि गुरूजी ने झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन का बिगूल फूंका था। नतीजतन झारखंड अलग राज्य बना। वे आदिवासियों के ही नेता नहीं थे सर्वजन के नेता थे। इनके निधन से झारखंड को अपूर्णीय क्षति हुई। मौके पर ईश्वर मरांडी, लालमोहन महतो, ओपीन मुर्मू, निर्मल रजवार, राजेंद्र हेम्ब्रम, सुदाम रजवार, भुवन रजवार, भुवन रवानी, महेश मुर्मू, हराधन मोदक, प्रभाष सिंह, हीरालाल गोराई, कन्हाई लाल सिंह, शेख खातिर, बलदेव सोरेन, बाबर खान, त्रिलोचन महतो, इसराइल अंसारी आदि मौजूद थे।
जेएलकेएम धनबाद नगर जिलाध्यक्ष शक्ति नाथ महतो के नेतृत्व में डुमरी विधायक जयराम महतो के द्वारा जेपीएससी में भेलाटांड़ निवासी सरिता कुमारी को किया सम्मानित
*धनबाद* : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाईगर जयराम महतो धनबाद भेलाटांड निवासी सरिता कुमारी ने अपनी एकाग्रता और कठिन परिश्रम से अपनी पहली प्रयास में ही 11-13वीं जेपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की और अब ये झारखंड पुलिस में डीएसपी के रूप में अपनी सेवा देंगी।
बहन सरिता ने अपने परिवार सहित हम सभी को गौरवान्वित किया है। जेएलकेएम पार्टी के धनबाद जिला नगर जिलाध्यक्ष
शक्ति नाथ महतो, विष्णु हाजरा, सुजीत कुमार महतो, सुनील हाजरा, शिक्षक राजेश कुमार महतो, तुलसी महतो, धनबाद जिला कमिटी के साथ उनके पैतृक आवास भेलाटांड पहुंच कर पुस्तक भेंटकर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो ने कहा कि धनबाद भेलाटांड निवासी सरिता कुमारी ने अपनी एकाग्रता और कठिन परिश्रम से अपनी पहली प्रयास में ही 11-13वीं जेपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की और अब ये झारखंड पुलिस में डीएसपी के रूप में अपनी सेवा देंगी। बहन सरिता ने अपने परिवार सहित हम सभी को गौरवान्वित किया है।मौके पर उपस्थित झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के धनबाद नगर जिला अध्यक्ष
शक्ति नाथ महतो, विष्णु हाजरा, सुजीत कुमार महतो, सुनील हाजरा, शिक्षक राजेश कुमार महतो, तुलसी महतो, धनबाद जिला कमिटी के साथ उनके पैतृक आवास भेलाटांड पहुंच कर संविधान कि पुस्तक भेंटकर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com