
Chandil: आज सरायकेला जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में स्थित सुखसारी पुनर्वास स्थल हरीजन बस्ती में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन रसुनीया पंचायत के मुखिया मंगल माझी के नेतृत्व में किया गया था।

कार्यक्रम में समाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों पर चलने का निर्णय लिया। समाजिक कार्यकर्ता संदीप मंडल ने अतिथियों को आंग बस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

डॉ. अंबेडकर जयंती के अलावा, बांगला नव वर्ष के अवसर पर भी विभिन्न जगहों पर बंगाली समाज के लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें उनके जीवन और कार्यों को याद किया जाता है।
इस अवसर पर कार्तिक कालिंदी, राजकुमार कालिन्दी, आवधेश मुरमु, जयंत प्रमानिक आदि लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
