• Thu. Mar 5th, 2026

मजदूर मसीहा भोलानाथ यादव के 22 वीं पूण्य तिथि पर दी गई श्रद्धाजंलि

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 16, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केन्दुआ(धनबाद)केन्दुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भोलानाथ बसेरिया यादव बस्ती में गुरूवार को मजदूरों मसीहा, समाजसेवी व पूर्व मुखिया स्व भोलानाथ यादव की 22 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। परिवार जनों के साथ मुख्य अतिथि गोन्दुडीह परियोजना पदाधिकारी  दिलीप कुमार सिंह, ने भोलानाथ यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किये। मुख्य अतिथि ने कहा कि भोलानाथ यादव की मजदूरों दलितों, पिछड़ों के लिए किया गया त्याग और सेवा हम सभी को हमेशा ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है।समाजसेवी सह स्व भोलानाथ यादव के पुत्र संजीत कुमार उर्फ टुनटुन  यादव ने कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को पुष गुच्छ और शांल देकर स्वागत किया। उन्होंने देश के चौथे स्तम्भ उपस्थित पत्रकारों को शांल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के द्वारा 300 गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। सैकड़ों गरीबों को भोजन कराया गया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता जी के पूण्य प्रताप और उनके द्वारा बताये गए रास्ते पर चल कर लगातार गरीबों को प्रतिदिन हरसंभव मदद करते हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ब्रमदेव यादव(मुखिया), राजेश यादव, शंत्रोजंय सिंह, प्रदीप विश्वास, प्रेम शर्मा, सुशिल सिंह, मोहन राम, बिरेन्द्र यादव, भुटेली यादव, शिव प्रसाद यादव, भोलु यादव, रामाशीष यादव, जितेंद्र राम, मो इजराइल, रंजीत कुमार यादव, आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *