• Wed. Apr 1st, 2026

चासनाला खान दुर्घटना के 49 वर्ष: शहीद 375 खनिकों को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 27, 2024

 

रिपोर्ट:- सुरज कुमार

crescent ad

 

चासनाला खान दुर्घटना के शहीद 375 खनिकों को नम आंखो से दी गई श्रद्धांजलि

चासनाला। सेल चासनाला कोलियरी के डीप माइंस में 27 दिसंबर 1975 को जल समाधि लेने वाले 375 खनिकों को शुक्रवार को नम आखों से श्रद्धांजलि दी गई।

 

 

चासनाला साउथ कॉलोनी शहीद स्मारक के शहीद बेदी पर शहीद श्रमिकों के परिजनों, सेल अधिकारी, यूनियन के नेता, राजनीतिक दल के नेता व गणमान्य लोगों ने पहुंच नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर 1:35 बजे आपातकालीन सायरन बजने के साथ दो मिनट का मौन रख मौजूद लोगों ने शहीदों के आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सर्वप्रथम शहीदों के परिजनों ने नम आंखों से पूजा, अर्चना, दीप व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद सेल चासनाला के कार्यपालक निदेशक एस के सिंह, झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह,सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें चार समुदायों के धर्मगुरुओं ने शांति पाठ किया।

वही इस अवसर पर विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और सभी शहीद मजदूरों और कर्मियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हु।

 

भावुक हो गए थे शहीद कोल कर्मियों के परिजन:

 

इस दौरान शहीद के परिजनों ने खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। उक्त घटना को लेकर चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसे देख शाहिद के परिजन काफी भावुक हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *