• Sat. Mar 7th, 2026

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को सक्रिय राजनीतिक में वापसी करने पर शाॅल ओढाकर किया स्वागत

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 9, 2025

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के रांची धूर्वा स्थित आवास पर दिन गुरूवार को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाक़ात की। भाजपा के सक्रिय राजनीतिक में वापसी करने पर शाॅल ओढाकर सहृदय स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को उनके बीच रखी एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सक्रिय राजनीतिक में आने से नई बुलंदियों को छुएगा और संगठनात्मक मजबूती स्थापित होने की मंगल कामना की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार मुलाक़ात की। संगठात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा किया एवं संगठनात्मक कार्यों पर भी बातचीत की। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को शाॅल ओढाकर सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन कर कहा कि झारखंड के सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा परिवार में खुशी की लहर है। आपके वापसी से हमें बेहद खुशी है। कहा कि आपके मार्गदर्शन में भाजपा परिवार झारखंड में नया आयाम स्थापित करेगा और मजबूती के साथ विपक्ष की भुमिका सक्रियता से निर्वहन करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *