

आदिवासी अस्मिता और झारखण्ड आंदोलन के प्रतीक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर ओम आरोहणाम संस्था की संस्थापिका एवं भारत सरकार की दिशा संगठन की सदस्य सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने शोक व्यक्त की।
उन्होंने शोक व्यक्त कर कहा कि झारखण्ड और पूरे देश के लिए एक गहरा शोक का दिन है। उनका संपूर्ण जीवन न्याय, संघर्ष और समाज के वंचित वर्गों की आवाज उठाने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जिस ईमानदारी और दृढ़ता से जनता की सेवा की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। समस्त झारखंड के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के देखभाल एवं सेवा करने का अपना फर्ज निभाया।

शेफाली गुप्ता ने कहा कि एक जननेता, एक संघर्षशील व्यक्तित्व और झारखण्ड की आत्मा के सच्चे प्रहरी को मेरा विनम्र नमन। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस कठिन समय में संबल करने की प्रार्थना की।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com