
हज़ारीबाग़, (विनोद कुमार )ओम् आरोहणम् संस्था की संस्थापिका और भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर श्री श्री राधा पार्थसारथी जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने इस्कॉन भारत के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर व्रजेंद्र नंदन दास से शिष्टाचार भेंट की, जहाँ नशामुक्ति समेत कई महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस मुलाकात में शेफाली गुप्ता ने झारखंड को नशे के चंगुल से मुक्त कराने के लिए इस्कॉन के साथ मिलकर एक व्यापक अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा। व्रजेंद्र नंदन दास ने इस पहल का सहर्ष स्वागत किया और झारखंड को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। यह मुलाकात हाल ही में हजारीबाग में आयोजित इस्कॉन के एक कार्यक्रम में शेफाली गुप्ता द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद हुई है, जहाँ उन्होंने मंच से ही इस्कॉन के साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की थी। यह भविष्य में ठोस कदमों की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत मानी जा रही है।

शेफाली गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि नशा सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को विनाश की ओर धकेलता है। उनका संकल्प है कि झारखंड को नशे से मुक्त कर एक सशक्त, संस्कारित और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि इस्कॉन जैसी आध्यात्मिक संस्था के सहयोग से यह लक्ष्य और भी प्रभावी तरीके से हासिल किया जा सकेगा। व्रजेंद्र नंदन दास ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस्कॉन झारखंड को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव सहायता देगा। उन्होंने जोर दिया कि समाज में आध्यात्मिक जागृति लाकर ही स्थायी परिवर्तन संभव है, और इस्कॉन विश्व स्तर पर युवाओं को नशे से दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
