• Mon. Apr 13th, 2026

दिशा की जिला स्तरीय समिति सदस्य के रूप में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता हुई मनोनीत

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 24, 2025
crescent ad

 

महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने दिशा की मार्गदशिका केे जिला स्तरीय समिति सदस्य के रूप में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता को मनोनीत किया है। समाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रियता को देखते हुए विश्वास जताया गया है। पार्टी के गतिविधियों में समर्पण एवं कार्य को देखते हुए सौंपा गया है। मनोनीत होने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता को उज्जवल कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोशलमीडिया, फोन काॅल एवं मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस दौरान भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को आभार एवं धन्यवाद व्यक्त की। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का महौल व्याप्त हो गया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को आभार व्यक्त कर कहा कि मुझपर विश्वास जताने के लिए सहृदय आभार एवं धन्यवाद। कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ दायित्व को निर्वहन करूंगी। पुनः एकबार आभार एवं धन्यवाद। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझपर भरोसा जताया गया है, उस पर सदैव खड़ा उतरने का शतप्रतिशत प्रयास करूंगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *