लोयाबाद। लोयाबाद थाना क्ष्रेत्र अंतर्गत थाना से थोड़ी दूर मुख्य मार्ग से सटे होटलों में खुलेआम अवैध अंग्रेजी व महुआ शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि इस अवैध एवं सस्ते दर के शराब की बिक्री को लेकर देर रात तक होटलें खुली रहती है एवं लोगों की आवाजाही लगी रहती है।इसके अलावे बाँसजोड़ा,कनकनी,लोयाबाद बन्द खदान के समिप,एकडा दास बस्ती,एकडा वर्कशॉप के समीप,संपूर्ण दुकानों होटलों व श्रमिक कालोनियों में कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब की बिक्री बेखौफ हो रही है जहां असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। सूत्र यह भी बताते है कि क्षेत्र में अवैध शराब को बिक्रेता गन अधिक नशायुक्त बनाने के लिए शराब में नौसादर का मिश्रण करते है जो शरीर को खोखलापन करने का काम करता है एवं सेवनकर्ता को मरणासन्न बनाता है। वहीं सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि यहां अवैध शराब बिक्रेताओं का मनोबल इतनी अधिक बढ़ता चरम पर है कि पुलिस कर्मियों को भी कुछ नही समझ रहे है। बीते दिन लोयाबाद मोड़ स्थित मुखिया होटल में अवैध शराब की छापामारी करने गए उत्पाद विभाग के कर्मियों के साथ होटल संचालक एवं स्टाफ द्वारा धक्कामुक्की व बदसलूकी की गई एवं पकड़े गए होटल संचालक को उत्पाद कर्मियों के चंगुल से छुड़ा ले भागे इसकी लिखित शिकायत उत्पाद कर्मियों ने लोयाबाद थाना को दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। There is no ads to display, Please add someadminLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि अर्पित गोविंदपुर विश्व हिंदू परिषद एवं जिला ग्रामीण भाजपा द्वारा हिंदू सैलानियों की हत्या को लेकर किया गया आतंकियों का पुतला दहन