• Sun. Mar 8th, 2026

सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर सड़क सुरक्षा की ली गईं शपथ!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 7, 2025

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर मंगलवार को एक जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता की भूमिका निभाते हुए शपथ लिया ! केरेडारी अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया और लोगों को सड़क पर सावधानी पूर्वक चलने, गाड़ी चलाने के लिए अधिकृत ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशा में वाहन नहीं चलाने सहित अन्य ट्रैफिक नियमों के पालन करने और इसके महत्व के बारे में भी बताया ! उन्होंने क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटना से बचने के लिए लोगों से ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा मानकों का भी पालन करने की अपील किया! इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ रामरतन वर्णवाल ने किया!मौके पर प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी विवेक कुमार,प्रधान लिपिक उमेश कुमार दास सुनील कुमार सचिन कुमार ऋतु राज खुशवंत कुमार चंदन कुमार समेत सभी अंचलकर्मी व प्रखण्ड कर्मी उपस्थित थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *