
चौपारण बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड अंतर्गत रामपुर के ग्राम नावागढ़ में बीते 29 मई से आगामी 06 जून 2025 तक चलने वाले 09 दिवसीय श्री श्री 108 मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आठवें दिन हजारीबाग लोकसभा

क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल यहां पहुंचे। यज्ञ मंडप पर माथा टेका और पूजा -अर्चना कर मां भगवती और वीर हनुमान से संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस यज्ञ के यज्ञ आचार्य सह प्रवचनकर्ता महाराज आचार्य संतु कृष्ण शास्त्री और कथावाचिका के रूप में मिथलेश्वरी शास्त्री यज्ञ के विधान और कथा प्रवचन को संचालित कर रहें हैं ।

यहां पहुंचने पर सांसद मनीष जायसवाल और उनके हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी का यज्ञ आयोजन समिति और ग्रामीण जनों ने सामूहिक रूप से अंग- वस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत और सम्मान किया। मौके पर उपस्थिति श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से जहां क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है वहीं लोगों ने धार्मिक दृष्टि प्की भावना भी प्रबल होती है। यज्ञ के दौरान जैसा आचार- विचार और व्यवहार रहता है उसे यज्ञ के आयोजन के पश्चात अपने दैनिक दिनचर्या में निरंतर आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए तभी यज्ञ के आयोजन का असल उद्देश्य सफल होगा ।
मौके पर विशेषरूप से स्थानीय भाजपा नेता सुनील सिंह, यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव कुंदन चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, उप कोषाध्यक्ष आशीष भारती, संयोजक गौतम सिंह, उप सचिव छत्रधारी पंडित, मुख्य सलाहकार आनंद सिंह, आशीष पंडित, पवन चंद्रवंशी, राहुल यादव, दीपू कुमार, निक्की सिंह, अंकित सिंह, शुभम सिंह, अजीत सिंह, आशीष भारती, विक्रम सिंह, बबलू रविदास, आदित्य सिंह, कुंदन चंद्रवंशी, सुभाष चंद्रवंशी, राजेश प्रजापति, देवानंद चंद्रवंशी, अशोक यादव, शक्ति सिंह, मनजीत सिंह, नीरज सिंह, सुधीर सिंह, राजन सिंह,
सहित अन्य गणमान्य दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें ।
लोकगायक जन्मेजय सिंह के पुत्र के शादी मंडवा रस्म में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल
बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड अंतर्गत दैहर पंचायत के ग्राम भदान निवासी प्रसिद्ध लोकगायक सह भाजपा कार्यकर्ता जन्मेजय सिंह के द्वितीय सुपुत्र चिंरजीवी विनीत सिंह के शादी के मंडवा रस्म कार्यक्रम में उनके घर पहुंचकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए और मांगलिक कार्यक्रम की उनके पूरे परिवारजनों को बधाई दिया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
